फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड जेब में कट गए 34 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड जेब में और पीड़ित के खाते से एक मिनट के भीतर 34000 रुपये कटने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस को ठगी व चोरी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। बादशाहपुर थाना पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायत गांव टीकली निवासी नरेंद्र यादव ने दी है। उन्होंने आरबीएल बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। आरोप है कि 7 सितंबर को इस क्रेडिट कार्ड से दो फर्जी ट्रांजेक्शन हुईं। एक मिनट में 22792 और 13168 रुपये की दो ट्रांजेक्शन हुईं। पीड़ित का कहना है कि फ्री चार्ज पेमेंट टेक्नो गुरुग्राम में यह दोनों भुगतान हुआ है, जबकि 7 सितंबर को पीड़ित ने अपने कार्ड का कहीं भी प्रयोग ही नहीं किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार न तो उसके पास कोई कॉल या मैसेज आया और न ही उसने किसी को ओटीपी बताया। फिर भी समझ नहीं आया कि कार्ड से रुपये कैसे कट गए। मामले की शिकायत साइबर सेल में दी गई। प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर अब बादशाहपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी व चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें