गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र के एक निजी बैंक के दो एटीएम में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाकर 15. 80 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। घटना मार्च माह की है। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से शिकायत दी गई है।
इसमें बताया कि गया सुशांत व्यापार केंद्र सुशांत लोक एक में एटीएम है। 22 मार्च को शाम करीब 7:30 बजे मेंटेनेंस एजेंसी कर्मी रवींद्र को एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ मिला। रात करीब 8 बजे हुडा शॉपिंग कांप्लेक्स सेक्टर-56 गुरुग्राम के बैंक के ही एक अन्य एटीएम पर पहुंचे। जांच की तो यहां पर भी वही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा मिला। यह एक स्किमिंग डिवाइस के जैसा था। रवींद्र ने बैंक के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एटीएम का डाटा खंगाला गया तोसुशांत लोक-1 एटीएम से 3,80,000 रुपये और सेक्टर-56 से 12 लाख रुपये की चोरी पाई गई। जांच अधिकारी का कहना है कि बैंक की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
रेकी कर वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़े ही शातिर हैं। उन्होंने रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं थे। इसकी का फायदा उठाकर शातिरों ने डिवाइस लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक की ओर से अभी डिवाइस प्राप्त नहीं हुआ है। उसे लेकर जांच की जाएगी। सर्विलांस और साइबर सेल की भी मदद से जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इससे घटना का खुलासा हो सके।