फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 13.37 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के विकास कार्यों पर 13.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। इसके लिए बजट और टेंडर आवंटन को मंजूरी दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टेंडरों में डीएनआईटी राशि से कम रेट भरने वाली एजेंसी को कार्य आवंटन से पूर्व एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार एडिशनल परफॉरमेंस सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। उक्त राशि जमा नहीं करने की सूरत में संबंधित एजेंसी की ईएमडी जब्त कर ली जाएगी तथा एजेंसी को एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर मधु आजाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड-29 के सेक्टर-46 व सेक्टर-47 में 76 रेनवाटर हॉर्वेंस्टिंग बनाने के लिए 2.19 करोड़ रुपये प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। यह कार्य निगम की बागवानी शाखा द्वारा ग्रीन बेल्ट एवं पार्कों आदि में किया जाएगा। बैठक में गांव मोलाहेड़ा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में 30 कमरों के निर्माण के लिए 2.47 करोड़ रुपये, गांव नाथूपुर में वाल्मिकी चौपाल के निर्माण के लिए टेंडर राशि 99.97 लाख रुपये में वृद्धि करके उसे 1.55 करोड़ करने तथा सेक्टर-15 पार्ट-2 की ग्रीन बेल्ट के नवीनीकरण के लिए 2.41 करोड़ रुपये टेंडर आवंटन को मंजूरी दी गई। बैठक में सेक्टर-52 में नई स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज के लिए 1.66 करोड़ रुपये, सूरत नगर में सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए 1.93 करोड़ रुपये तथा घसोला चौक से बादशाहपुर ड्रेन तक स्ट्रॉम वाटर ड्रेन व फुटपाथ निर्माण के लिए 1.16 करोड़ रुपये के टेंडर आवंटन को सशर्त मंजूरी दी गई। इनमें यह शर्त लागू की गई कि एजेंसी द्वारा एडिशनल परफॉरमेंस सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। इसके अलावा, साईं कुंज में पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार की गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के मामले में साइट विजिट की शर्त के साथ मंजूरी प्रदान की गई।
बेहतर कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
बैठक में मेयर मधु आजाद ने कहा कि कार्यों को स्ट्रीम लाइन करके उनकी गति को तेज करना है ताकि आमजन को इनका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिस्टम को सुधारने की शुरुआत करें। पूरी मेयर टीम एवं निगम पार्षद इस मामले में अधिकारियों के साथ हैं। जो अधिकारी सिस्टम को सुधारने सहित बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजे सिंह, डिप्टी मेयर सुनीता यादव, चीफ इंजीनियर टीएल शर्मा, कार्यकारी अभियंता तुषार यादव, सुंदर श्योराण, विशाल गर्ग एवं डीएस भड़ाना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें