फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव पुलिस ने लॉन्च किया ये मोबाइल एप

Fri, 23 May 2014 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की पुलिस ने एक खास तरह का मोबाइल एप लांच किया है। इसे स्मार्टफोन धारक अपने मोबाइल में पुलिस के पास आसानी से पहुंच बना सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले चरण में स्मार्ट फोन रखने वालों के लिए एक एप बनाया है। पुलिस ने इसे तैयार करने में फेटरोन कंपनी की मदद ली है।

इसके जरिए लोग गुड़गांव पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करते समय इंटरनेट होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: सिटी बसों में अब डीटीसी की तर्ज पर मिलेगा टिकट

इस पेज पर चाइल्ड हेल्प लाइन, वूमन हेल्प लाइन, पुलिस असिस्टेंस, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन, ट्रैफिक हेल्प लाइन, पुलिस हेल्प लाइन, पुलिस अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबर, पुलिस स्टेशन के नंबर, ट्रैफिक जाम की रिपोर्ट, सभी पुलिस अधिकारियों की ईमेल आईडी, गुड़गांव पुलिस व गुड़गांव पुलिस की ट्रैफिक पुलिस का फेसबुक पेज है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से की गई पहल को 120 से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। इसके साथ ही लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इसमें पुलिस के इस कदम को सराहा गया है।

इस संबंध में पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि शहर में रहने वाले लोगों को अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। पुलिस और लोगों के बीच दूरी कम करने की कवायद की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें