फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल में चाहते हैं इंटर्नशिप तो पढ़ें ये खबर

Thu, 06 Mar 2014 06:59 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की पुलिस कमिशनरी के साथ साइबर सेल व फोरेंसिक जांच पर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का पुलिस ने आवेदन मांगा है।
विज्ञापन


जो छात्र इंजीनियरिंग, एमबीए व एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस की ओर से साइबर क्राइम की जांच व साइबर सेल की ओर से जांच पर इंटर्नशिप की जाती है।

साल भर पहले पुलिस आयुक्त की ओर से इंजीनियरिंग व एमबीए कर रहे छात्रों से आवेदन मांगा था। पुलिस आयुक्त की इस पहल पर 22 मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया था। दो माह तक चली कार्यशाला में उनको पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में कमिशनरी की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया गया। साइबर सेल के कंसलटेंट के रचित टंडन के साथ पुलिस आयुक्त की ओर से इस विषय पर बैठक हुई।

इसके बाद इस बार इसे समय से शुरू करने और व्यापक तरीके से छात्रों को लाभ पहुंचाने की बात हुई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पढ़ने वाले छात्र कमिशनरी की पुलिस को ऑनलाइन अपना आवेदन भेज सकते हैं। किसी तरह की जानकारी चाहिए तो वह फेस बुक के माध्यम से जुड़ कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें