फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाएं अफसर : रामविलास पासवान

Fri, 14 Nov 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रामविलास पासवान ने बृहस्पतिवार दोपहर आईसीडी लोनी का निरीक्षण कर सीडब्ल्यूसी अफसरों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कंटेनर डिपो का एरिया बड़ा होने के कारण यहां अन्य संभावित व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो जा सकती है।

केन्द्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान दोपहर 12.30 बजे आईसीडी लोनी पहुंचे। उन्होंने आईसीडी में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया।

मंत्री ने कहा कि आईसीडी लोनी दिल्ली के बहुत करीब है, जिसके चलते यहां बहुत सी कामर्शियल गतिविधियां चलाई जा सकती हैं। इससे भारत सरकार को अच्छे राजस्व की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे बाद मंत्री यहां से लौट गये। इस मौके पर सीडब्लूसी (सेंट्रल वेयर हाउस) के एमडी हरप्रीत सिंह, आरएम डॉ. आरएस शुक्ला, स्थानीय मैनेजर नरेन्द्र कुमार के अलावा कंटेनर डिपो के मैनेजर अतुल शर्मा आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें