फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दो युवकों के साथ सामूहिक कुकर्म, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

Thu, 16 May 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह घटना वाले दिन रात को करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन की तरफ साथी के साथ टहलने निकला तो वहां पहले से ही कुछ लड़के खड़े थे, जो शराब के नशे में लग रहे थे। उनमें से शेखर गुज्जर ने जबरदस्ती मोबाइल फोन ले लिया। फिर वे मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक खाली कमरे में ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके में दो युवकों के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। युवकों को आरोपी आया नगर के जंगल में स्थित खंडहर में ले गए और वहां पांच लोगों ने दोनों के साथ सामूहिक कुकर्म किया। आरोप है कि उनकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके बाद मारपीट कर मोबाइल भी छीनकर ले गए। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह घटना वाले दिन रात को करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन की तरफ साथी के साथ टहलने निकला तो वहां पहले से ही कुछ लड़के खड़े थे, जो शराब के नशे में लग रहे थे। उनमें से शेखर गुज्जर ने शुरुआत की। उन्होंने जबरदस्ती मोबाइल फोन ले लिया। मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक खाली कमरे में ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक, शराब और सिगरेट दी।

आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ कुकर्म किया। जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि इंस्पेक्टर पवन दहिया, एसआई अशोक कुमार, हवलदार सतपाल, संदीप व रामनिवास की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान आया नगर निवासी अभिषेक उर्फ शेखर गुज्जर, बृजेश पंडित व सूरज कंडारी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें