फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बनाया गया ग्रीन मेट्रो सब स्टेशन, बारिश के जल संचय की भी व्यवस्था 

Wed, 12 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : रपििप
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो अब पर्यावरण बचाने की मुहिम की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) अब अपनी इमारतों में पर्यावरण के अनुकूल विशेषताएं अपना रहा है। 
विज्ञापन


मेट्रो ने दिल्ली में पहला हरित रिसिविंग सब स्टेशन मुकुंदपुर में बनाया है। यह न सिर्फ बिजली, पानी बचाएगा, बल्कि सोलर पावर के जरिये मेट्रो फेज तीन के सबसे लंबी पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) को बिजली की आपूर्ति भी करेगा।

पर्यावरण के अनुकूल बनने वाला दिल्ली में यह पहला मेट्रो स्टेशन है। यह मुकुंदपुर रिसिविंग सब स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। यहां चालक रहित मेट्रो ट्रेन का डिपो भी बनाया गया है। सबसे पहले चालक रहित मेट्रो ट्रेन का ट्रायल भी इसी डिपो से शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुंदपुर में बना पहला हरित रिसिविंग सब स्टेशन

दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
मुकुंदपुर सब स्टेशन के रूफ टॉप से डीएमआरसी 31.2 किलोवाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करेगी। डीएमआरसी का कहना है कि इस उत्पादन से मेट्रो फेज तीन के  58.596 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। 

इसके अलावा यहां पानी बचाने के लिए वर्षा जल संचय की व्यवस्था भी की गई है। सब स्टेशन के अंदर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है, जिससे सीवेज के पानी को शोधित करके उसे दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा। 

पानी की खपत पर निगरानी रखने के लिए वाटर मीटर लगाए गए हैं। यूरिनल सेंसर्स का प्रयोग कर पानी बचाया जा रहा है। दिल्ली में यह पहला स्टेशन है। इससे पहले फरीदाबाद में एक ऐसा हरित सब स्टेशन परिचालनरत है। 

डीएमआरसी  ने 2021 तक 50 किलोवाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य रखा है। पहले से मौजूद कई डिपो में भी रूफ टॉप के जरिये सोलर एनर्जी उत्पादन की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें