कस्बे के सामुदायिक केन्द्र में वोटर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें सीएचसी के चिकित्सक और स्टाफ ने अहम भूमिका निभायी। रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. असलम ने करते हुए कहा कि मताधिकार सोच समझकर करें और लालच से दूर रहे। तभी सशक्त ग्राम पंचायतें उभर कर सामने आऐंगी।
अन्यथा पूरे पांच साल पछताने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होगा। वोटर केयर मुहिम आईकन ने कहा कि मतदाताओ से निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।
गांवों में आपसी रंजिसों को परे रखकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए भी मेवात में विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी कार्यालय से जुडे़ कर्मचारियों अधिकारियों के अलावा बुद्धिजीवी, समाजसेवी, शिक्षाविद्ध, महिलाओं, मदरसे के बच्चों, स्कूली विद्यार्थियों के साथ आम जनता को जोड़ने की पहल है।
लोगों के सामने मेवात की गंगा जुमनी तहजीब के बारे में भी बताकर जागरूक किया जा रहा है। औषधीकारक राजेन्द्र ने कहा कि मतदान के दिन हरेक मतदाता को ईमानदार और लगनशील उमीदवार के हक में वोट ड़ालना चाहिए।
इस अवसर पर ज्योति कुमारी, रहीस अहमद, इरफान, साजिद, मोनू कुमारी, कृष्णा, मकसूद, शेर मोहमद उंटका उपस्थित रहे। चित्र परिचय: नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वोटर केयर रैली निकालकर लोगों को जागरूक करते सरकारी अस्पातल के कर्मचारी।