अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद अभी भी मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, लेकिन स्थिर है। एम्स प्रबंधन के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की हालत अभी भी गंभीर है।
मुख्यमंत्री को कृत्रिम ऑक्सीजन दी जा रही है। संक्रमण को खत्म करने के लिए उन्हें लगातार एंटीबॉयोटिक्स दी जा रही है।
डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि 24 दिसंबर को नाजुक हालत में जम्मू के मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया था।