फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का लाउडस्पीकर बजाने को लेकर साधु की पिटाई, कई हिंदू संगठन पहुंचे शिकायत लिखवाने

Wed, 09 Sep 2020 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
साधु की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में उस वक्त तनाव फैल गया जब एक मंदिर का लाउडस्पीकर बजाने को लेकर कथित तौर पर एक साधु की पिटाई कर दी गई। साधु का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने उसे मंदिर का लाउडस्पीकर बजाने के लिए पीटा है। 

विज्ञापन


इस घटना में पीड़ित साधु के हाथ में चोट आई है। इस घटना की खबर फैलते ही तमाम हिंदू संगठन के लोग गांव में पहुंच गए। साधु से बात करके वह सभी हमलावरों की शिकायत करने कोतवाली पहुंच गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची है। जानकारी के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर इसी मंदिर पर समीक्षा बैठक की थी। बैठक के दौरान वाहिनी के पदाधिकारियों ने विशेष समुदाय को निशाना बनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
विज्ञापन


इसके विरोध में बुधवार को उक्त समुदाय के कुछ लड़के मंदिर पर रहने वाले साधु को समझाने के लिए गए थे, जिसके बाद उन्हीं लड़कों ने रास्ते में साधु से मारपीट कर दी और लाउडस्पीकर नहीं बजाने की चेतावनी दी। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें