बुलंदशहर के मोहल्ला फैसलाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि फैसलाबाद के रहने वाले रईसुद्दीन ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक का पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। कारोबार में घाटे के चलते मृतक पर कर्ज का बोझ बढ़ गया था। वह आर्थिक तंगी के चलते ही अवसाद में था।
तनाव में आकर मंगलवार रात मृतक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय सभी परिजन रिश्तेदारी में दावत के लिए गए थे। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मामन चौकी की है। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।