फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सियों में अब होगा जीपीएस लगाना अनिवार्य

Thu, 25 Feb 2016 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एंवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (ईपीसीए) की बुधवार को हुई बैठक में प्रदूषण को लेकर परिवहन विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इसमें सीएनजी टैक्सी चलाने, ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों को लोकल यात्रियों के लोडिंग-अनलोडिंग की रोकथाम और टैक्सियों में जीपीएस लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


अब ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली टैक्सियों में जीपीएस प्रणाली का लगाना जरूरी होगा। यह जीपीएस प्रणाली या राज्यस्तरीय अथवा एनसीआर के जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ी होने की बात भी कही गई।

इसके अलावा एनसीआर के सभी जिलों गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, जहां सीएनजी आपूर्ति उपलब्ध है। वहां एनसीआर सिटी टैक्सी परमिट के लिए आवेदन करने वाले वाहनों में से केवल सीएनजी लगे वाहनों का ही पंजीयन होगा। यहां केवल सीएनजी लगे वाहनों को ही एनसीआर सिटी टैक्सी परमिट दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं चारों जिलों में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिटधारी वाहनों के मालिकों को एक शपथ पत्र जमा करना होगा। इसमें उनकी ओर से यह शपथ ली जाएगी कि वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं करेंगे यानी वह अगर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों को उठाते हैं तो उन्हें कम से दूसरे राज्यों के लिए ही बुकिंग करनी होगी।
विज्ञापन


एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें