फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के दो मेट्रो स्टेशन पर फ्री वाई-फाई शुरू

Thu, 25 Feb 2016 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वेव सिटी सेंटर और सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। पहले 10 मिनट के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा।
विज्ञापन


उसके बाद अगर वाई-फाई का इस्तेमाल करना है तो मेट्रो स्टेशन पर बने कस्टमर केयर से कूपन खरीदने होंगे। वाई-फाई की स्पीड 512 केवी प्रति सेकंड है। दोनों मेट्रो स्टेशन को वेव इंफ्राटेक ने विज्ञापन और कुछ अन्य सुविधाओं के लिए करार के तहत लिया है।

कंपनी की तरफ से इन दोनों मेट्रो स्टेशनों को अन्य मेट्रो स्टेशनों की तुलना में अलग लुक दिया गया है। कंपनी की तरफ से इन मेट्रो स्टेशनों पर अलग रंग करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेव इंफ्राटेक के प्रोजेक्ट हेड सचिन शर्मा ने बताया कि मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की तरफ से बहुत समय से वाई-फाई की मांग उठ रही थी। जनवरी से यह सुविधा ट्रॉयल पर चल रही  थी जो अब पूरी तरह से शुरू हो गई है। हर दिन दोनों स्टेशनों पर करीब 60,000 और वीकेंड पर करीब 40,000 यात्री पहुंचते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें