राजधानी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। जो बिजली सब्सिडी अभी तक मिल रही थी, वह बिना रोक-टोक 31 मार्च 2017 तक जारी रहेगी।
पिछली 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक सब्सिडी जारी रखने वाले ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी दे दी है। सब्सिडी ठीक उसी तरह जारी रहेगी, जिस तरह से अभी तक है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 28 मार्च 2016 को विधानसभा में पेश बजट में बिजली पर सब्सिडी जारी रखने का एलान किया था। बजट में 1600 करोड़ रुपये का प्रावधान भी इसके लिए किया गया था।