फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का आदेश: ऑफलाइन कक्षाओं व परीक्षाओं के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य नहीं

Tue, 01 Mar 2022 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

10 मार्च को दसवीं की अंग्रेजी की और बारहवीं की फिजिक्स और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा होगी। कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षाएं दो बार नवंबर-दिसंबर व अप्रैल में आयोजित कराने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व एनडीएमसी स्कूलों में 10 मार्च से कॉमन प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होंगी। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं व परीक्षाओं में भाग लेने के लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य नहीं होगी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षाएं दो बार नवंबर-दिसंबर व अप्रैल में आयोजित कराने का फैसला किया था। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी और 25 मार्च तक चलेंगी। पहले प्री बोर्ड की परीक्षाएं सुबह की पाली के स्कूलों में सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे और शाम की पाली के स्कूलों में शाम 3.30 बजे से 5.30 बजे तक होंगी। 10 मार्च को दसवीं की अंग्रेजी की और बारहवीं की फिजिक्स और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा होगी। 25 मार्च को दसवीं की अंतिम परीक्षा संस्कृत, उर्दू, पंजाबी व बारहवीं की सोशियोलॉजी और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स की होगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें