फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशीपन: नाबालिग ने छात्रा की लाश के साथ भी किया था गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनिंग की छात्रा से गैंगरेप व हत्या के मामले में भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है। नाबालिग पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसने शराब के नशे में एक सहयोगी के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर उसके सहयोगी अभिमन्यु की पहचान कर ली है। वो आजादपुर मंडी में मिनी टैंपो चलाता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि नाबालिग की उम्र 17 साल आठ महीने है। उसपर वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है।

पीडिता के कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया

आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके मुताबिक घटना से पूर्व उसने अपने घर पर तीन अन्य दोस्तों के साथ शराब पी। उसके दो दोस्त शराब पीने के बाद वहां से चले गए।

उसके बाद उसने अपने दोस्त अभिमन्यु के साथ वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। उसे पता था कि पड़ोस के तीन घर बाद एक मकान में रहने वाली 25 वर्षीय युवती घर में अकेली है।

वह अपने दोस्त के साथ अन्य छतों के जरिये पीड़िता के छत पर आया और फिर पहली मंजिल पर आने के बाद उसने पीडिता के कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया।

जंगल में उन्होंने शव के साथ गैंगरेप किया

दोनों ने युवती के चिल्लाने व विरोध करने पर उसकी पिटाई की और फिर उसका मुंह दबा दिया। जिससे वो बेहोश हो गई। जिसके बाद दोनों ने उसके साथ रेप किया।

इसी दौरान युवती होश में आ गई और चिल्लाने लगी। तब आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कंधे पर टांगकर मिनी टैंपो पर रखा और फिर उसे जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

नाबालिग ने पुलिस के सामने जो खुलासा किया है उससे उसके वहशीपन की हद का पता चलता है। पीड़िता के चिल्लाने पर नाबालिग व उसके सहयोगी ने घर में ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

दोनों उसके शव को लेकर जंगल पहुंचे। जहां उन्होंने शव के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता किसी भी हालत में जिंदा न बचे इसके लिए आरोपियों ने सलवार से उसका गला घोंट दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने नाबालिग पर जताया था शक

पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी नाबालिग पर वारदात को अंजाम देने का शक जताया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके घर में अक्सर उसके कुछ दोस्त आते हैं और सभी शराब पीकर हंगामा करते हैं।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि नाबालिग पर वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने नाबालिग से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने नाबालिग के निशानदेही पर पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें