फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलो बिस्कुट साफ: दिल्ली में एक करोड़ के सोने की लूट, कमर पर बंधा बैग सरेराह बंदूक दिखाकर लूटा

Thu, 09 Nov 2023 07:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने लूट की इस गुत्थी से पर्दा उठाकर पूर्व कर्मचारी आकाश समेत चार आरोपियों को अलीगढ़ से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके पास से लूटा गया कुछ सोना बरामद भी कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली में एक करोड़ की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलर के कर्मचारियों से करीब एक करोड़ का सोना लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में आरोपी डेढ़ किलो से अधिक सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित वीरेंद्र भोला (40) नामक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज जांच शुरू की।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने लूट की इस गुत्थी से पर्दा उठाकर पूर्व कर्मचारी आकाश समेत चार आरोपियों को अलीगढ़ से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इनके पास से लूटा गया कुछ सोना बरामद भी कर लिया है। बाकी सोने की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित वीरेंद्र भोला परिवार के साथ विश्राम नगर, त्रिनगर में रहता है। वह लॉरेंस रोड स्थित सोने की चेन बनाने वाली एक फैक्टरी में सेल्समैन की नौकरी करता है। इनकी फैक्टरी में चांदनी चौक समेत दिल्ली के बाकी इलाकों से सोना लेकर उससे चेन तैयार की जाती है। मंगलवार शाम को यह दूसरे कर्मचारी चंदन कुमार के साथ चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी आया था।

यहां से वीरेंद्र और चंदन ने कई ज्वेलर से करीब डेढ़ किलो सोना ले लिया। इसमें 1.340 किलो सोने के बिस्कुट और 204 ग्राम सोने की चेन मौजूद थी। इस सोने को वीरेंद्र ने एक कपड़े की बेल्ट में बांधने के बाद उसे अपनी कमर से बांध लिया। बाद में दोनों स्कूटी से लॉरेंस रोड के लिए निकले। रात करीब 9.45 बजे बाइक सवार दो बदमाशो केशवपुरम इलाके में जबरन इनकी स्कूटी को रुकवा लिया।

अभी वह कुछ समझ पाते कि स्कूटी सवार दो और बदमाश वहां पहुंच गए। इन बदमाशों ने वीरेंद्र और चंदन को पिस्टल दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने वीरेंद्र की कमरे पर बंधी बेल्ट को छीनना चाहा तो दोनों ने विरोध किया। आरोपियों ने उन पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। मारपीट में वीरेंद्र जमीन पर गिर गया।

बाद में बदमाश पीड़ितों से सोना और वीरेंद्र का मोबाइल फोन लूटकर वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने पहले अपने मालिक बाद में पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची केशवपुरम थाना पुलिस ने छानबीन के बाद लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कइ टीमों का गठन कर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों से मिला सुराग...
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद मिले। जांच में पता चला कि आरोपी कूचा महाजनी से ही दोनों का पीछा कर रहे थे। फुटेज से एक आरोपी आकाश की पहचान हुई। आकाश ज्वेलर का पूर्व कर्मचारी था। पुलिस ने उसकी लोकेशन खंगाली तो वह अलीगढ़ की मिली।
विज्ञापन

एक टीम को तुरंत अलीगढ़ भेजा गया। वहां से पहले आकाश को दबोचा गया। बाद में उससे पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों को दबोच लिया गया। इनके पास से लूटा गया कुछ सोना बरामद हो गया। पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीना ने चारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उनका कहना था कि पूरा माल बरामद होने के बाद जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें