फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RapidX Rail: गाजियाबाद की बेटियां चलाएंगी देश की पहली रैपिडएक्स रेल, स्टेशन भी करेंगी कंट्रोल

Tue, 10 Oct 2023 10:09 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

महापौर सुनीता दयाल निरीक्षण के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचीं तो बेटियों को ट्रेन चलाते और स्टेशन कंट्रोल करते देख गदगद हो गईं। उन्होंने दोनों महिला कर्मचारियों से बातचीत कर बधाई दी और बोलीं कि मेरी बेटी, मेरा अभियान का नारा सच हो गया।
विज्ञापन
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के संचालन से लेकर स्टेशन कंट्रोल का जिम्मा गाजियाबाद की बेटियां उठाएंगी। साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद की बेटी कर रही है। मंगलवार को महापौर सुनीता दयाल निरीक्षण के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर पहुंचीं तो बेटियों को ट्रेन चलाते और स्टेशन कंट्रोल करते देख गदगद हो गईं। उन्होंने दोनों महिला कर्मचारियों से बातचीत कर बधाई दी और बोलीं कि मेरी बेटी, मेरा अभियान का नारा सच हो गया।

विज्ञापन

देश की पहली रैपिडएक्स रेल का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद स्टेशन से करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महापौर सुनीता दयाल मंगलवार को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद वीके सिंह के साथ निरीक्षण करने साहिबाबाद पहुंचीं थीं। उन्होंने एक युवती को रैपिडएक्स रेल चलाते हुए देखा तो आश्चर्य किया। महापौर ने बताया कि गाजियाबाद की रहने वाली रेशम नाम की युवती कई महीने से ट्रेन का संचालन कर रही है। देश की पहली रैपिडएक्स रेल को चलाकर उसने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन कंट्रोलर अंजू गोस्वामी से बातचीत की।
विज्ञापन

अंजू ने बताया कि वह भी गाजियाबाद की रहने वाली है और साहिबाबाद में स्टेशन कंट्रोलर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा भी गाजियाबाद जिले की कई बेटियां रैपिडएक्स ट्रेन के संचालन से जुड़ी हुई हैं। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन के लिए चयनित की गई महिला कर्मचारी इसकी ताजा मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं न सिर्फ आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं बल्कि देश-विदेश में ऊंचाइयों को छूकर भारत का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें