सलारपुर कॉलोनी में बर्तन की दुकान करने वाला एक शादीशुदा व्यक्ति का महिला से प्रेम प्रसंग था। उसने उसे पास में रहने के लिए किराए पर मकान दिलवा दिया व उसका खर्चा भी उठाने लगा। त्योहार के चलते दुकानदारी में व्यस्त होने की वजह से वह महिला को खर्चा और मकान का किराया नहीं दे पाया।
महिला गुरुवार को उसकी दुकान पर पहुंची महिला ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान दुकानदार की पत्नी भी आ गई। जिसके बाद बात और बिगड़ गई। बाद में महिला अपने पति को लेकर थाने पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।
दुष्कर्म में मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
दूसरा मामला भी नोएडा से है। यहां किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन साल से फरार चल रहे वांछित को फेज दो कोतवाली पुलिस ने केरल के कन्नैर जिले के कव्वापुरम के पास से दबोच लिया। आरोपी 2019 से फरार था। उसकी पहचान बंगाल के हावड़ा निवासी बच्चू मंडल के रूप में हुई है। 16 जून 2019 को फेज दो कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनके पड़ोस में किराये पर रहने वाला बच्चू मंडल नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जांच अधिकारी का कहना है आरोपी किशोरी को दोबारा से साथ ले गया था। घटना के समय किशोरी की आयु 16 साल के करीब थी। न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।