तीन साल पहले बिजनौर के एक कार्यक्रम में युवक-युवती की आंखें चार हुई और धीरे-धीरे प्यार की बात शारीरिक संबंध तक पहुंच गई। जब प्रेमिका ने दबाव बनाया तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली लेकर आ गया।
होटल में प्रेमी शारीरिक संबंध बनाया। प्यार की खुमारी उतरी तो आरोपी युवती को होटल में छोड़कर फरार हो गया। काफी इंतजार के बाद जब प्रेमी नहीं लौटा तो पीड़िता ने शुक्रवार को मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विक्रांत नामक युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ बिजनौर, यूपी में रहती है। तीन साल पूर्व एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात विक्रांत नामक युवक से हुई। कुछ दिनों में दोनों की जानपहचान प्यार में बदल गई।