फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जलाने से पहले वीडियो दिखा कई बार किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर के एक गांव में शनिवार को 15 वर्षीय दलित किशोरी को गैंगरेप का वीडियो दिखाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने पत्नी के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


सौ फीसदी जली हालत में किशोरी की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह दसवीं में पढ़ने वाली किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि सुबह आठ बजे पशुओं का डॉक्टर लोकेंद्र पत्नी अर्चना के साथ उसके पास आया।

उसी का वीडियो दिखाकर दोबारा दुष्कर्म

आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया, जिसमें गांव का सोनू उससे दुष्कर्म कर रहा था और प्रदीप वीडियो बना रहा था। किशोरी को धमकाकर लोकेंद्र ने भी दुष्कर्म किया। इस दौरान पत्नी दरवाजे पर पहरा दे रही थी।

किशोरी ने जब लोगों को बताने की बात कही तो दंपति ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। चीख सुनकर जब गांव वाले दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। परिजन और गांव के लोग किशोरी को लेकर पहले रमेरा चौकी फिर जेवर थाने पहुंचे।

यहां से उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस तक नहीं मिली

शासन की ओर से चलाई जा रही 108 नंबर और 102 नंबर एंबुलेंस घंटाें चौकी-थाने के चक्कर काटने के बाद पीड़ित को नसीब नहीं हो सकी। इस पर परिजन उसे टाटा ऐस से लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां से दिल्ली ले जाने के लिए भी एंबुलेंस नहीं मिली।

गांव में ही पीड़ित और आरोपी पक्ष रहते हैं। ऐसे में तनाव का माहौल है। इसी के मद्देनजर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

दिल्ली के अस्पताल में 19 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष के बाद शुक्रवार को कोसी की ‘निर्भया’ की मौत हो गई। वह अभी 15 साल की ही थी। कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच लोगों ने दुष्कर्म के बाद उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें