फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक झटके में टूटे युवक के अरमान: वैवाहिक साइट पर मिली युवती, हुईं मीठी बातें...भरोसा जीतकर लड़के को बनाया शिकार

Tue, 21 Nov 2023 10:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

बातचीत के दौरान दोनों में शादी, करिअर, भविष्य और काम को लेकर बात हुई। दोनों तरफ से तस्वीरों और वीडियो का आदान-प्रदान हुआ। कथित युवती ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीत लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती कर युवती ने सेक्टर-168 स्थित लोटस जिंग सोसाइटी निवासी आकाश गर्ग से 17 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने शादी का झांसा देकर निवेश कराने के नाम पर वारदात की। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस की दी शिकायत में आकाश ने बताया कि शादी डॉट कॉम पर उसकी मुलाकात आरोशी रॉय नामक युवती से हुई थी। उसने खुद को दिल्ली का बताया। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। युवती ने आकाश से शादी करने की बात कही। दोनों में शादी, करिअर, भविष्य और काम को लेकर भी बात हुई। दोनों तरफ से तस्वीरों और वीडियो का आदान-प्रदान हुआ। कथित युवती ने शिकायतकर्ता का भरोसा जीत लिया। इसके बाद साजिश के तहत युवती ने कारोबार में निवेश करने को कहा। 
विज्ञापन

युवती ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से यूएसडीटी खरीदा है। उसने आकाश को भी ऐसा करने को कहा। झांसे में आने के बाद शिकायतकर्ता ने ऐसा कर दिया। इसके बाद युवती ने आकाश से ऑनलाइन कारोबार में 10 से 20 हजार रुपये निवेश करने को कहा। ऐसा करने के कुछ समय बाद युवक को मुनाफे सहित पैसे वापस मिल गए। दोबारा मुनाफे की बात कहकर युवती ने शिकायतकर्ता से 17 लाख रुपये निवेश करा लिए। इसके बाद से युवती से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें