फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनसे सीखें, जिसने मनचलों को सिखाया सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत विहार में एक किशोरी से छेड़छाड़ करना तीन मनचलों को भारी पड़ गया। उसने तीनों की जमकर धुनाई कर दी और एक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने इस घटना की पुष्टि की है। किशोरी दिल्ली पुलिस के सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में भाग ले चुकी है। 16 वर्षीय किशोरी प्रेरणा (बदला हुआ नाम) वसंत विहार स्थित पुलिस कॉलोनी में रहती है।

वह 11वीं कक्षा की छात्रा है और उसके पिता दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। किशोरी वसंत विहार में ही जूडो कराटे सीखती है। वह मंगलवार शाम को पार्क में जूडो कराटे की क्लास अटेंड करने जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

रास्ते में तीन मनचलों ने उसे घेर लिया। आरोपी प्रेरणा के साथ छेड़छाड़ करने लगे व अश्लील भी टिप्पणियां कीं। प्रेरणा ने भी तीनों आरोपी युवकों का विरोध किया और तीनों आरोपियों की फिल्मी स्टाइल में जमकर धुनाई कर दी।

प्रेरणा ने दीपक नाम के मनचले की पिटाई कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि ,दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। वसंत विहार थाना पुलिस ने प्रेरणा की शिकायत पर छेड़छाड़ व पोक्सो का मामला दर्ज कर लिया और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

राजू (22) कुसुमपुर पहाड़ी का रहने वाला है और प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। प्रेरणा का कहना है कि उसे जूडो कराटे अच्छी तरह आते हैं, इसके चलते ही उसने आरोपियों की पिटाई कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें