फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस से पहले दो दिन सुबह चार बजे से मिलेगी आपको मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों के चलते दिल्ली मेट्रो शनिवार और रविवार को सुबह चार बजे से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यलो, ब्लू, ग्रीन, रेड समेत एयरपोर्ट लाइन में अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन सुबह चार बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


जबकि यात्रियों को लाइन में खड़े होने की असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, विश्व योग दिवस के तहत शनिवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से लाल किले में योग का आयोजन किया जा रहा है।

इसके चलते ट्रेन सुबह चार बजे चलने शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

हर लाइन पर मिलेगी आपको मेट्रो

यात्रियों को सुबह चार और सवा चार बजे के बीच दो अतिरिक्त ट्रेनें मिलेंगी, जोकि सभी लाइन पर चलेंगी। कश्मीरी गेट और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन में यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए अतिरिक्त टोकन काउंटर खोले जाएंगे।

वहीं, राजपथ पर रविवार को आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के तहत भी सुबह चार और साढ़े चार बजे दो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके अलावा रेस कोर्स, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय व उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें