फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नशे में रामलीला मैदान पहुंचा 'रावण', सो रहे दुकानदारों पर चढ़ाई कार; मेरठ से आया था मंचन देखने

Mon, 29 Sep 2025 10:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर आरोपी चालक ईशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी कब्जे में ले ली गई है। बताया कि आरोपी मूल रूप से जाकिर नगर जामिया नगर ओखला न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी का रहने वाला है। हालांकि वह जनपद मेरठ की गोविंदपुरी में रहता है।
विज्ञापन
सो रहे दुकानदारों पर चढ़ाई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित कविनगर स्थित रामलीला ग्राउंड में मंचन के बाद मेरठ से दोस्तों के साथ आए युवक ने मैदान में कार दौड़ा दी। अनियंत्रित कार दुकान बंद कर सो रहे दुकानदारों पर चढ़ गई। हादसे में तीन दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

हड़बड़ाहट में गेट पर कार से मारी टक्कर
शराब के नशे में धुत कार चालक ईशान सिंह ने दुकानदारों को रौंदकर भागने का प्रयास किया। हड़बड़ाहट में रामलीला मैदान के गेट नंबर दो और उसके सामने ई-ब्लॉक के गेट में टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ईशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

रामलीला मैदान में तेजी से घुसी, इधर-उधर दौड़ी
एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धार्मिक रामलीला समिति के उपाध्यक्ष अजय जैन के मुताबिक 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे मैदान खाली था और दुकान बंद कर दुकानदार सो रहे थे। इसी दौरान रामलीला मैदान में आई-20 कार तेज रफ्तार से घुसी और इधर-उधर दौड़ती रही। कमेटी के सदस्यों ने शोर मचाया लेकिन कार सवारों ने किसी की न सुनी। दुकानों के सामने सो रहे दुकानदार मदन गोपाल उर्फ पिंटू, विवेक और हीरेश कुमार गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार होने पर आरोपी चालक कार लेकर भागने लगा। 

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक नशे में था। भागने के प्रयास में आरोपी ने पहले गेट नंबर दो में और उसके बाद ई-ब्लॉक के गेट में जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिए। आस-पास के लोगों ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार लेकर भाग गया। उपाध्यक्ष अजय जैन ने रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ-साथ आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

ड्राइवर को जेल में डाला
एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर आरोपी चालक ईशान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार भी कब्जे में ले ली गई है। बताया कि आरोपी मूल रूप से जाकिर नगर जामिया नगर ओखला न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी का रहने वाला है। हालांकि वह जनपद मेरठ की गोविंदपुरी में रहता है और अपने साथियों के साथ रामलीला मंचन देखने कविनगर रामलीला ग्राउंड में आया था। कार चालक ईशान सिंह को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें