फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'चेला बोला- मुझे माफ करो बहनों, गिरफ्तार कर लो', गाजियाबाद में महिला पुलिस टीम से मुठभेड़

Mon, 29 Sep 2025 01:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला पुलिस कर्मियों की एक टीम से बाइस सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उस्ताद घायल हो गया तो वहीं लहूलुहान उस्ताद को देख चेला हाथ जोड़ने लगा। 
विज्ञापन
गाजियाबाद में महिला पुलिस टीम संग मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध बाइक सवारों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की तो महिला पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और कई राउंड फायरिंग करके एक बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल उस्ताद को लहूलुहान देख उसके चेले ने दोनों हाथ खड़े कर खुद को महिला टीम को सिरेंडर कर दिया। बोला बहनों इस बार माफ कर दो, भविष्य में अपराध नहीं करुंगा।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि चिपयाना अंडर बाइपास पर केटीएम बाइक सवार बदमाशों से क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की सोमवार की सुबह साढे छह बजे मुठभेड़ हुई। बाइक रोकने का ईशारा करने पर बदमाशों ने महिला थाना प्रभारी और उनकी साथियों पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसने अपना नाम मोहम्मद जाहिद(33) निवासी सदरपुर सेक्टर-45 थाना सेक्टर 39 जनपद गौतमबुद्धनगर और मूल पता ग्राम कुकरौं अमारी थाना दमधा जनपद पुरनिया बिहार बताया। जबकि उसका साथी ने खुद का सिरेंडर कर दिया और माफी मांगकर भविष्य में अपराध न करने की शपथ ली।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम  मौ. इरशाद(25) निवासी सैक्टर 27 थाना सेक्टर-39 जनपद गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम वजीरगंज थाना वजीरगंज जनपद बंदायू बताया है। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने पलवल हरियाणा निवासी मोबीन के साथ मिलकर एक बुजुर्ग का एटीएम बदलकर डेढ लाख रुपये निकाल लिए थे। घायल जाहिद पर अलग-अलग थानों में आठ और इरशाद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें