फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की लाश के साथ सेल्फी: 'बेटी को भूखा रखता था और नौकरी...', सास ने श्याम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 18 May 2024 02:22 PM IST
शाहरुख खान रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के लोनी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने पत्नी की हत्या के बाद लाश के साथ सेल्फी ली और रिश्तेदारों को भेज दी। इसके बाद खुद ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी में बेटी प्रिया के हत्या की खबर सुनकर मां बीना लोनी शंकर विहार कॉलोनी पहुंची। प्रिया के घर के बाहर पुलिस और लोगों की भीड़ को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगीं तभी प्रिया का भाई गोविंद भी मौके पर पहुंचा। उसने अपनी मां को संभाला। उनका आरोप है कि श्याम बेटी को भूखा रखता था और नौकरी भी नहीं करने देता था।
विज्ञापन


मां बेटी के मौत की खबर सुनकर रोते हुए बोली की चार दिन पहले बेटी से फोन पर बात हुई थी। मां ने पूछा कि बेटी कहां है तू और कैसी है। तो प्रिया बोली की मां में कंपनी में काम कर रही हूं। बीना ने बताया कि करीब चार साल पहले उन्होंने प्रिया की शादी श्याम के साथ की थी। 

करीब डेढ़ साल पहले ही श्याम उनके बेटी को लेकर करावलनगर दिल्ली से लोनी के शंकर विहार कॉलोनी में आकर रहने लगे थे। बीना ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी प्रिया से बात हुई थी। प्रिया ने मां को बताया कि उसके पति उसे खाने को कुछ नहीं देते थे। 
विज्ञापन


खाने को नहीं देने पर वह नोएडा में नौकरी करने लगी थी। प्रिया पर श्याम ने बंदिश लगा रखी थीं। उसके हर काम को वह टोकता था। पहले प्रिया को श्याम ने ही नौकरी करने के लिए कहा था। बाद में वह नौकरी करने से मना करने लगा था।

प्रिया ने मां को बताया था कि नौकरी भी नहीं करने देते और खाने के लिए भी नहीं देता था। बच्ची दादी के पास रहती थी। उनका मकान भी कच्चा बना हुआ था।

पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी

गाजियाबाद के लोनी में शंकर विहार कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने घर के अंदर पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के साथ सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेजी और फिर खुद ने भी जान दे दी। युवक के भाई के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि युवक पत्नी के नौकरी करने से नाराज था। पत्नी नौकरी छोड़ने के लिए राजी नहीं थी। इसी पर दोनों में विवाद था जो इतनी बड़ी वारदात की वजह बन गया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिया गोस्वामी ( 25) का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास ही पति श्याम गोस्वामी ( 27) का शव पंखा लटकाने वाली सरिया से बंधे फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना श्याम के भाई प्रवीण ने दी थी। प्रवीण ने बताया कि उनके पास बहन रूमा का फोन आया था। उसने बताया कि न श्याम का फोन उठ रहा है और न ही प्रिया का।

 

वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। वहां से नीचे आए। हाथ देकर कमरे की कुंडी खोली। दरवाजा खुलते ही आंखों के सामने भाई और भाभी के शव थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बहन और अन्य परिजनों को बताया।

 

मूलरूप से एटा के गांव गादूरी निवासी श्याम गोस्वामी पत्नी प्रिया और सात साल की बेटी कृष्णा के साथ लोनी के शंकर विहार में रहते थे। श्याम दिल्ली स्थित करावलनगर में सीट कवर बनाने की दुकान पर काम करते थे। पत्नी प्रिया नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। प्रवीण ने बताया कि श्याम बेटी के साथ गांव चला गया था।

 

प्रिया भाभी नोएडा में रह रही थीं। बेटी को दादा-दादी के पास छोड़कर श्याम बुधवार को गांव से लोनी आया था। उसी दिन भाभी भी लोनी वाले घर आ गई थीं। श्याम प्रिया से नौकरी नहीं कराना चाहता था। दोनों में इस बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद ने काल का रूप ले लिया। दोनों की बेटी अनाथ हो गई।
 

प्रिया के भाई और ताऊ को भेजी मौत वाली सेल्फी
प्रिया की हत्या के बाद श्याम ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्रिया के साथ ली सेल्फी को प्रिया के भाई, ताऊ समेत 6 लोगों के फोन पर भेजा। श्याम ने सेल्फी प्रिया के भाई गोविंद, बहन रूमा के दोनों नंबरों पर, ताऊ राजकुमार, भाई दिनेश, भाई प्रवीण और अपने चाचा श्याम के फोन पर भेजी थी। गोविंद शाहदरा में काम कर रहा था। फोन पर आए बहन की इस हालत में फोटो को देखकर उसने बहन और जीजा को फोन किया। किसी ने भी फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठने पर वह काम छोड़कर लोनी पहुंचा। यहां उसे घटना का पता चला।
 

सेल्फी देख स्तब्ध रह गए रिश्तेदार
पुलिस ने श्याम का मोबाइल फोन देखा। इससे पता चला कि उसने खुदकुशी करने से पहले कई रिश्तेदारों को प्रिया के शव के साथ सेल्फी भेज रखी है। रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे इस सेल्फी को देखकर स्तब्ध रह गए। उन्हें प्रिया और श्याम के बीच झगड़े की जानकारी थी। सेल्फी में प्रिया का शव नजर आ रहा था। साथ में श्याम था। उन्होंने तुरंत श्याम के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ही बहन रूमा ने श्याम और प्रिया का फोन मिलाया। फोरेंसिक यूनिट ने मोबाइल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

गला दबाकर ली पत्नी की जान
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि श्याम ने पहले प्रिया की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद फंदे से लटककर जान दे दी। आसपास के लोगों ने बताया कि श्याम को सुबह दस बजे घर के बाहर देखा था। वह सामान्य लग रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। शाम को उसके भाई के आने पर घटना का पता चला। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि दोनों में बुधवार से ही झगड़ा हो रहा था। दोनों ने परिवार के लोगों से इस झगड़े के बारे में बताया था, लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि झगड़ा इतनी बड़ी घटना का रूप ले लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें