वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है। पत्नी से विवाद के बाद युवक शुक्रवार सुबह नौ बजे घर के बाहर खड़ा था। वहां पर गांव निवासी युवक से मारपीट हुई थी। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। फिलहाल, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
युवक की पत्नी ने बताया कि हम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह गेट पर खेड़ हुए थे। तभी सामने से लोग आए और कहा कि ये तू क्या कर रहा है। आगे कहा कि तू हमारा क्या कर लेगा। इसी दौरान मारपीट हो गई। उन लोगों ने उन्हें बहुत पीटा।
आगे बताया कि मैं तो उस वक्त यहां नहीं थी। बच्चों को लेकर पड़ोस में चली गई थी। मुझे तो तब पता चला जब मैं अस्पताल पहुंची। मेरे पति आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। वो ऐसा कर ही नहीं सकते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही हैँ।