फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम प्रसंग में युवक का घर के बाहर से अपहरण, मारपीट के बाद छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। प्रेम-प्रसंग के एक मामले में युवती के परिजन ने प्रेमी के घर से उसका अपहरण करके मारपीट की। पीड़ित परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो युवक को बंथला नहर किनारे उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल युवक को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी संदीप दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने संदीप ने पुलिस को बताया कि एक कॉलोनी निवासी युवती से उनका करीब साढ़े चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले युवती की सगाई बिना रजामंदी के तय हो गई। इस बात को लेकर उनके घर में विवाद चल रहा है। बुधवार को युवती उनके घर आई तो इसी दौरान उनके परिजन का भी फोन आया। संदीप ने बताया कि उसने युवती के पिता को कहा कि वह उनके घर पर आई है और उसे ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवती का पिता तीन अन्य लोगों के साथ आए और कार में घर से अपहरण करके बंथला नहर पर ले गए। इस घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने बनाया और पुलिस को सूचना दे दी। आरोप है कि सभी ने मारपीट कर उनको बुरी तरह से घायल कर दिया। इसी दौरान पुलिस पीछा करते हुए आई तो आरोपी बंथला फ्लाईओवर के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि युवक के परिजनों की ओर से युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें