सितंबर 2020 में गाड़ी रोककर अश्लीलता की
पीड़िता के मुताबिक 27 सितंबर 2020 की शाम को वह भाई के साथ पंप पर कैश लेने के लिए निकलीं। कमला नेहरू नगर के पास सुनसान इलाके में सुरेश यादव ने उनकी गाड़ी रोक ली। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ अश्लीलता की। इस दौरान उसकी पत्नी नरगिस खान, साला खालिद रउफ व दो अज्ञात व्यक्ति भी साथ थे। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एडीजी से गुहार लगानी पड़ी, जिसके बाद कविनगर पुलिस ने केस दर्ज किया।
पांच दिन पहले ट्रांसफर हुई थी जांच
सेवानिवृत्त उप श्रमायुक्त की पत्नी का कहना है कि मामले की जांच सीओ साहिबाबाद द्वारा की जा रही थी। वह उनकी जांच से संतुष्ट नहीं थीं। उन्होंने जांच अधिकारी बदलने के लिए एसएसपी को प्रार्थना-पत्र दिया था। पांच दिन पहले जांच एएसपी सदर को स्थानांतरित हो गई। एएसपी सदर आकाश पटेल का कहना है कि इंस्पेक्टर व उसके पति को कविनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।