फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: चौथी मंजिल पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, फिर लोगों ने सुनी एक आवाज, देखा तो होश उड़ गए

Sat, 09 Apr 2022 08:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक महिला की मकान की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। वह किराए के मकान में रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो, परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में खोड़ा के सुभाष पार्क में एक महिला की मकान की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। वह किराए के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि वह दोपहर में कपड़े सुखाने छत पर गई थी। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सुभाष पार्क में हाथरस निवासी प्रीति (26) की मकान की चौथी मंजिल मकान से गिरकर हुई मौत। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह दोपहर में छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच मिर्गी का दौरा आने से उसका पैर फिसल गया और वह हादसे का शिकार हो गई।

किसी के गिरने की आवाज सुनकर परिवार और कॉलोनी के लोग बाहर निकले तो देखा कि प्रीति खून से लथपथ पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर खोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें