फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: छत पर कपड़े सुखाने गई महिला, पांव फिसलने से गिरी नीचे, मौत

Sat, 09 Apr 2022 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यह सब देख परिवार के लोगों में बेचैनी बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद खोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के खोड़ा के सुभाष पार्क में किराए पर रहने वाली हाथरस निवासी प्रीति (26) की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। हादसे होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग यह देखने के लिए इकट्ठा हो गए कि क्या हुआ है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि वह दोपहर में छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी बीच अचानक मिर्गी का दौरा आने से उसका पैर फिसल गया और वह बाहर सड़क पर आकर गिर गई। किसी के गिरने की आवाज सुनकर परिवार और कॉलोनी के लोग बाहर निकले तो प्रीति खून से लथपथ पड़ी थी।

यह सब देख परिवार के लोगों में बेचैनी बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद खोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रीति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें