सबसे छोटे बच्चे का वजन 650 ग्राम है, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। एहतियात के तौर पर तीनों बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। प्रसूता आमना की स्थिति सामान्य है। उनका पहला प्रसव है। चार डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन प्रसव कराया।
पटेल नगर स्थित सुशीला मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि मसूरी के पास पिपलेड़ा गांव निवासी मुबारक अली की पत्नी आमना को दर्द होने पर मंगलवार को अस्पताल लाया गया था। महिला की हालत काफी खराब थी।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विवेक ने मिलकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। डॉ. सलीम ने बताया कि महिला का उपचार पिपलेड़ा गांव में किसी छोटे अस्पताल से चल रहा था।