फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह महीने ही जिंदा रह सकी फुरकान की 'मोहब्बत', दरवाजे पर ही झूल गई सानिया; ससुर ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 30 Aug 2024 04:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह नाहल के सोनी एनक्लेव में महिला सानिया (19) पत्नी फुरकान अली ने कमरे के दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
मृतक सानिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में नवविवाहिता ने शुक्रवार तड़के पति से विवाद के चलते दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पति अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के मकान में रह रहा था। दोनों का प्रेम विवाह छह माह पूर्व हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने दामाद पर मारपीट करना और दान-दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, पुलिस को तहरीर देकर दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार सुबह नाहल के सोनी एनक्लेव में महिला सानिया (19) पत्नी फुरकान अली ने कमरे के दरवाजे की ग्रिल में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें कि सानिया पुत्री अकबर अली निवासी नाहल और फुरकान शरीफ अहमद निवासी नाहल दोनों ने छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था और फुरकान अपने माता पिता से अलग नाहल स्थित सोनी एनक्लेव में रईस अहमद के मकान में किराये पर रहता था। फुरकान को इसके पिता शरीफ अहमद ने बेदखल भी किया हुआ है। फुरकान अली के मकान मालिक रईस अहमद ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। आपस में दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार तड़के सुबह शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए तो देखा कि सानिया मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सानिया के पिता अकबर अली पुत्र जमात अली निवासी ग्राम नाहल मसूरी ने फुरकान पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम नाहल मसूरी पर आरोप लगाया है कि फुरकान अली उनकी बेटी सानिया के साथ अक्सर मारपीट करता था और दान-दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर उनकी बेटी सानिया ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता अकबर अली की दी गई तहरीर के आधार पर मृतका के पति फुरकान अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज करली गई है। जल्द ही आरोपी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें