फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ दुष्कर्म मामले में नया मोड़: केस कराने वाली युवती बोली- साहब माफ कर दो... पुलिस भी युवती की बात सुन दंग

Fri, 30 Aug 2024 03:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

युवती की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि युवती ने युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब वह शादी करने के बाद कोतवाली आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में छह वर्ष तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी को माफ करने की मांग की है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उससे शादी कर ली है और वह उसके साथ रहना चाहती है।

विज्ञापन

नगर निवासी युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती युवती का आरोप था कि करीब छह साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद पड़ोसी युवक ने उससे दोस्ती की। जिसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। उस समय से आरोपी निरंतर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। 

जिसने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने युवती को बयान के लिए बुलाया, जिस पर वह महिला के साथ कोतवाली पहुंच गई। जहां पूछताछ के दौरान बताया कि महिला उसकी सास है, वहीं आरोपी युवक ने भी गाजियाबाद के न्यायालय में शादी कर ली है।
विज्ञापन

जिसने कहा कि वह अब किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती है। युवती की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि युवती ने युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब वह शादी करने के बाद कोतवाली आई है, युवती को बयान करने के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद जो भी आदेश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें