फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार टकराई तो बेरहमी से पीटा...हाईवे पर घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेशनल हाईवे-9 पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खड़ी कार में टक्कर लगने पर चार-पांच युवकों ने अन्य कार सवार युवक को सरेराह बेरहमी से पीटा। पिटाई से युवक बेहोश हो गया तो उसे हाईवे पर घसीटा गया। पीड़ित की कार में तोड़फोड़ भी की गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी कार लेकर भाग निकले। पीड़ित ने कविनगर थाने में दी तहरीर में कार सवारों पर सोने की चेन व 22 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
मूल रूप से हापुड़ जिले के गांव हिरनपुरा निवासी पंकज कुमार एक रियल एस्टेट कंपनी में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी आई-20 कार से लाल कुआं से वेव सिटी की ओर जा रहे थे। कार शोरूम के पास हाईवे पर एक ब्रेजा कार खड़ी थी। अंधेरा होने के चलते उससे उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि ब्रेजा में सवार चार-पांच युवक नीचे उतरे और उन्हें कार से खींचकर पीटने लगे। आरोपियों ने कार की मरम्मत के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। इससे पंकज बेहोश हो गए। सामने आए वीडियो में आरोपी उन्हें कॉलर पकड़कर हाईवे पर घसीटते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

पंकज का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन व जेब में रखे रुपये लूट लिए। शनिवार को उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें