गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की चमन कॉलोनी में शुक्रवार देर रात युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन और पुलिस घरेलू विवाद के कारण घटना होने की बात कह रहे है। घटना शुक्रवार रात को हुई और परिजन ने पुलिस को सूचना शनिवार सुबह दी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि चमन कॉलोनी निवासी आकिल (41) पुत्र शरीफ ने जिस समय घटना की थी तो वहां पर उनकी पत्नी भी नहीं थी। पीड़ित भाई, वकील ने पुलिस को बताया कि आकिल ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाया था। हालांकि ऐसा कदम उठाने के पीछे की वजह उन्हें भी नहीं पता है। वहीं, परिजनों के मुताबिक आकिल कभी-कभी शराब का भी सेवन कर लेते थे, इसके चलते घर में विवाद हुआ था। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि घरेलू विवाद के युवक ने फांसी लगाकर जान दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।