फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव

Sun, 27 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
waterlogging - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को मोहन नगर चौराहे के पास पानी की लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। इससे मोहन नगर चौराहे पर जाम लग गया। शाम को वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ तो जाम खुला।
विज्ञापन


दरअसल, मोहन नगर के पास पानी की लाइन टूटने से जलभराव हो गया था। इससे वाहनों की गति कम हो गई। वाहन रेंगने लगे और उनकी लंबी लाइन लग गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से यू-टर्न पर वाहनों को मुड़ने में परेशानी हुई तो लिंक रोड पर भी जाम लगने लगा।

इस कारण मोहन नगर चौराहे से फ्लाईओवर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों ने हिंडन बैराज से निकलना चाहा, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने पर वहां भी जाम लगा गया। दिनभर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे। शाम को वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ तो जाम खुला। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें