फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कुत्ते को पीट-पीटकर मारने के आरोप में महिला के खिलाफ केस दर्ज, वीडियो वायरल

Mon, 20 Sep 2021 03:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

आरोपी महिला का कहना है कि कुत्ता पहले से ही उनके गेट पर मरणासन्न हालात में पड़ा हुआ था। उन्होंने सिर्फ पैर से धकेल कर कुत्ते को गेट के सामने से हटाया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप से पहले की फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पूरी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में एक कुत्ते को पीट-पीटकर जान से मारे जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में विजयनगर थाने में पीपल फॉर एनिमल संस्था की अध्यक्ष ने एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 19 सितंबर की सुबह करीब सात बजे की है। वीडियो में दिख रहा है कि विजयनगर सेक्टर-11 में एक मकान के बाहर कुत्ता बैठा हुआ है। महिला के घर का दरवाजा एक पेड़ की आड़ में है। उसने पहले अपने घर के लोहे के गेट से इस कुत्ते को मारा और उसके बाद कई बार जोर-जोर से लात मारती रही।

वीडियो देखने से प्रथम दृष्टया तो ऐसा ही लग रहा है कि दरवाजे से चोट लगने के कारण कुत्ता इतना चोटिल हो गया था कि वह उठने की स्थिति में भी नहीं था। वहीं, विजयनगर के एसएचओ महावीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला का कहना है कि कुत्ता पहले से ही उनके गेट पर मरणासन्न हालात में पड़ा हुआ था। उन्होंने सिर्फ पैर से धकेल कर कुत्ते को गेट के सामने से हटाया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप से पहले की फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें