नड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ गरीब जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया और उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है।
नाम लिए बिना किया सपा-कांग्रेस पर हमला
उन्होंने कांग्रेस और सपा का नाम लिए बिना उस पर हमला करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर सत्ता में तो आए लेकिन उनकी कही बातें भूल गए। उनकी बातों पर अमल अगर किसी ने किया तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में एक तरफ ऐसी सरकार थी जो भूमि माफिया, जमीन माफिया के नाम से जानी जाती थी। लोगों की जमीनों पर, मकानों पर कब्जा करती थी। और दूसरी तरफ भाजपा की योगी सरकार है जिसने 42 लाख पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अकेले हमारी पार्टी भाजपा और हमारी पार्टी के नेता ही ये कह सकते हैं कि जो हमने कहा था वो किया है और जो कहेंगे वो करेंगे। बाकी किसी पार्टी के नेता ऐसा नहीं कह सकते।