फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सचिन पायलट पहुंचे गाजियाबाद, कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए किया डोर-टू-डोर कैंपेन

Thu, 27 Jan 2022 05:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सचिन पायलट आज गाजियाबाद की गुड़ मंडी और अर्थला बालाजी विहार गए, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों लिए प्रचार किया। सचिन ने कांग्रेस के गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए गुड़ मंडी जाकर डोर-टू-डोर प्रचार किया।
विज्ञापन
सचिन पायलट पहुंचे गाजियाबाद किया कांग्रेस प्रत्याशियों से प्रचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में आज का दिन चुनाव प्रचार के लिए बेहद खास रहा। एक ओर जहां भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गाजियाबाद पहुंचे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गाजियाबाद में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।

विज्ञापन


सचिन पायलट आज गाजियाबाद की गुड़ मंडी और अर्थला बालाजी विहार गए, जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों लिए प्रचार किया। सचिन ने कांग्रेस के गाजियाबाद विधानसभा प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए गुड़ मंडी जाकर डोर-टू-डोर प्रचार किया।

यही नहीं सचिन ने साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के अर्थला बालाजी बिहार में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता राजीव त्यागी के समर्थन में डोर टू डोर चुनाव अभियान चलाया। इस दौरान सचिन पायलट ने लोगों से संगीता त्यागी को वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान कराने का भी भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें