फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: हापुड़ पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- यूपी में विचारधारा, संस्कृति व सम्मान को बचाने की लड़ाई

Thu, 27 Jan 2022 04:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

उपमुख्यमंत्री पिलखुवा में भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर, बंगाल, केरल व अन्य स्थानों से हिंदू खाली होने लगे हैं लेकिन हम उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य पिलखुवा में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए उसके तमाम बड़े नेता शहर-शहर जाकर चुनावी प्रचार में लगे हैं। इसी के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज हापुड़ पहुंचे और उन्होंने कहा, इस बार उत्तर प्रदेश में विचारधारा, संस्कृति व सम्मान को बचाने की लड़ाई है।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, 600 साल के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण देखने वाले हम सौभाग्यशाली होंगे। इस सत्ता पर कौन व्यक्ति बैठेगा, यह जनता को तय करना है, संस्कृति को नष्ट करने वाले या उसे बचाने वाले। जिन लोगों ने संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया है लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।

उपमुख्यमंत्री पिलखुवा में भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर, बंगाल, केरल व अन्य स्थानों से हिंदू खाली होने लगे हैं लेकिन हम उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की वजह से चीन, पाकिस्तान हमें आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें