पुलिस की नौकरी पाने की आयु सीमा बढ़ाएंगे
जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पहला राष्ट्रीय पुलिस आयोग गठित किया था, ताकि इस क्षेत्र में सुधार हो। उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस भर्ती में सिर्फ 22 साल की आयु तक युवाओं को नौकरी पाने का मौका दिया जाता है। प्रदेश में सरकार बनने पर इसकी सीमा बढ़ाकर 28 साल कर दी जाएगी। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे तय किए जाएंगे। उनके लिए बॉर्डर स्कीम को खत्म करेंगे, ताकि वह अपने गृह जनपदों में भी तैनाती पा सके। पुलिस भर्ती में 50 फीसदी पद महिलाओं को देंगे।
इन गांवों के लोगों ने पहनाई पगड़ी और दी धनराशि
अबूपुर, नूरपुर, पतला, खंजरपुर, पट्टी, दुहाई, फफराना, सैनी समाज, लतीफपुर, हुसैनपुर, नंगलाबैर, भदौली, सिकरोड़, ढिंढार, अमीपुर, चाकरपुर, रोरी, कादराबाद, सलेमाबाद, मनौटा, जलालाबाद, सैदपुर, खुर्रमपुर, औरंगाबाद, फजलगढ़, रजापुर, भीकनपुर, अटौर-नंगला, जलालपुर, अमराला, रावली कलां आदि गांवों से जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाई गई। इन गांवों से कुल 21 लाख रुपये पगड़ी की रस्म में दिए गए। वहीं, गन्ना समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।