फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 8.50 लाख के लिए मामा ने भांजे को जलाकर मारा, रुपये देने के बहाने दिल्ली से बुलाया फिर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

Sat, 16 Oct 2021 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मुरादनगर में एक शख्स पर अपने भांजे को जिंदा जलाने का आरोप है। आरोप है कि उधार लिए 8.50 लाख रुपये न लौटने पड़े इसलिए शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर भांजे को जलाकर मार डाला।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में उधार लिए 8.50 लाख रुपये न लौटने पड़े इसलिए मामा पवन शर्मा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भांजे दर्शन शर्मा को जलाकर मार डाला। रुपये लौटने के बहाने मामा ने भांजे को दिल्ली से मुरादनगर बुलाया था और उस पर पेट्रोल डालकर आग दी थी। 
विज्ञापन


घटना पांच दिन पूर्व की है। पांच दिन इलाज के बाद भांजे ने दिल्ली के अस्पताल में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दर्शन शर्मा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामा और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली के बुराड़ी स्थित प्रधान इंक्लेव कॉलोनी निवासी दर्शन शर्मा (30) पुत्र शिवकुमार शर्मा नोएडा में टूल एंड डाईमेकर का व्यापार करते थे। 

पुलिस ने बताया कि 10 अक्तूबर को दर्शन शर्मा मुरादनगर के जलालाबाद गांव में अपने मामा पवन शर्मा के पास आया था। उसी दिन संदिग्ध हालात में दर्शन शर्मा आग से जल गया था। उसे गंभीर हालात में स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह दर्शन शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन


दर्शन की बहन सीमा शर्मा निवासी नोएडा ने बताया कि नौ साल पहले दर्शन ने अपने मामा पवन शर्मा निवासी जलालाबाद गांव मुरादनगर को 8.50 लाख रुपये उधार दिए थे। दर्शन ने मामा से कई रुपये लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसे रकम नहीं मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

सीमा का आरोप है कि 10 अक्तूबर को दर्शन को रुपये देने के लिए जलालाबाद गांव मामा ने बुलाया था। मामा पवन शर्मा ने अपने बेटे सौरभ शर्मा के साथ मिलकर दर्शन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किसी तरह आग बुझाकर दर्शन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बाद में वहां से दिल्ली रेफर किया गया था। सीमा का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर मामा ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक दर्शन की बहन की तहरीर पर मामा पवन शर्मा और उसके बेटे सौरभ शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें