सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि औवेसी ने ट्रवीट कर तीन चार युवकों द्वारा फायरिंग की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उनकी कार में गोली लगी और पंचर भी हो गया। वे सुरक्षित हैं और दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए। सूचना के बाद हापुड़ डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
पिलखुवा सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो युवकों ने हमला करते नजर आ रहे हैं।
चुनाव आयोग से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग
घटना के बाद दूसरी गाड़ी से दिल्ली पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि गोलीबारी की घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाए। स्वतंत्र जांच कराना यूपी सरकार और मोदी सरकार की जिम्मेदारी है। मैं इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात करूंगा। पुलिस ने मुझे बताया कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
मामले का जल्द किया जाएगा निराकरण- आईजी, मेरठ रेंज
घटना के संबंध में मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीन कुमार ने कहा कि सूचना के आधार पर हमने घटनास्थल का मुआयना किया। हमने सबूत इकट्ठे किए हैं। हम मामले का जल्द निराकरण करेंगे।
पांच टीमें गठित कर की जा रही जांच- एडीजी, कानून व्यवस्था
यूपी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के संबंध में दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 9एमएम की एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। हम सीसीटीवी वीडियो फुटेज जांच रहे हैं। पांच टीमें गठित कर जांच की जा रही है।
महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज ओवैसी साहब पर हुए हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। यूपी में कानून और व्यवस्था की स्थिति के बारे में बहुत कुछ बताता है। आशा है दोषियों को सजा मिलेगी।