फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला’ योजना से दूर हैं गाजियाबादी

Wed, 15 Jun 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के शहरी गरीब लोगों को ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ का लाभ नही मिल पा रहा है। कनेक्शन के लिए गैस कंपनियों की ओर से भेजी गई पात्रों की लिस्ट में तमाम गलतियां हैं। 2011 की इस पुरानी लिस्ट में आवेदकों के नाम और पते गलत हैं। 
विज्ञापन


लिस्ट में तब से अब तक काफी बदलाव भी हो चुका है। ऐसे में बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक गैस कनेक्शन के लिए एजेंसियों और विभागीय कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

गरीबों मुफ्त गैस कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ शुरू की है। योजना के तहत आवेदक को बिना सिक्योरिटी मनी के ही कनेक्शन दिया जाएगा। चूल्हा, रेगुलेटर और रबर के पैसों को बुकिंग के बाद मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि से काटा जाएगा।
विज्ञापन


गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक के साथ गरीब महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन दिया जाना है। शहर में जो पात्र लोग है उनका नाम गैस कंपनी से मिली लिस्ट में नहीं है।

लिस्ट में जिन लोगों का नाम है वह अब संबंधित पते पर नहीं रहते। हॉकर दिए गए पते पर जाते हैं तब पता चलता है  कि वह व्यक्ति यहां से छोड़ कर जा चुका है। उन्होंने बताया कि कंपनी की लिस्ट में 50 हजार लोगों के नाम है।

इसमें करीब 60 प्रतिशत लोग दिए गए पते पर रहते ही नहीं। इसलिए शहरी क्षेत्र में केवल 50 कनेक्शन ही वितरित किए गए हैं। लिस्ट और वर्तमान पात्र लोगों का मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें