फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्येष्ठ दशहरा पर छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद गरीबों और निराश्रितों को दान दिया। पुलिस प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन



ज्येष्ठ दशहरा पर छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। छोटा हरिद्वार शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि ज्येष्ठ दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, मोदीनगर, लोनी, शाहदरा आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे।

भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद गरीबों को दान दिया। एसडीएम अतुल कुमार, सीओ सदर पवन कुमार और एसओ सुबोध सक्सेना ने बताया कि घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन एसओ, 80 दरोगा, 55 कांस्टेबल, पीएसी के तीस गोताखोर के अलावा निजी गोतखोरों को घाट और आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था।
विज्ञापन


जगह-जगह लगाई छबील
मोदीनगर/मुरादनगर। ज्येष्ठ दशहरा पर मोदीनगर, मुरादनगर में जगह-जगह छबील लगाकर लोगों को मीठा पानी पिलाया गया। सामाजिक संगठनों की ओर से मोदीनगर में गोविंदपुरी, कपड़ा मिल, राजचौराहा, तेलमिल, अपर बाजार और स्टील फैक्ट्री समेत करीब 12 स्थानों पर छबील लगाई गई। वहीं मुरादनगर में रावली रोड स्थित काकड़ा हनुमान मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मीठा जल वितरित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें