किशोरी कॉलोनी के एक निजी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसके साथ दोनों भाई दो साल से अलग-अलग समय में दुष्कर्म कर रहे थे। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द हो रहा था। वह स्कूल में भी शिक्षकों से पेट दर्द की शिकायत करती थी। दो दिन पहले मां अपनी बेटी को दिल्ली के केंद्रीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने उसका पेट फूला देखकर तुरंत अल्ट्रासाउंड किया।
इसकी रिपोर्ट आने पर मां के पैरों तले जमीन निकल गई। डॉक्टर ने कहा कि किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती है। डॉक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ी देखकर तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मां ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि बड़े भाई दोनों अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करते थे। मां ने घर पर फोन करके दोनों बेटों से गंदी हरकत के बारे में पूछा तो वे घटना को टालने लगे लेकिन जब उन्होंने बेटी के गर्भवती होने के बारे में बोला तो दोनों कबूल कर गए।
बाद में मां ने टीला मोड़ थाने में पुलिस से शिकायत कर दोनों बेटों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा कराया। दोनों ने अपनी बहन को किसी से भी उनकी हरकतों के बारे में बताने पर मारने की धमकी दी थी। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। किशोरी के बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।