फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से महंगा होगा सफर, पढ़ें- नई टोल दरें

Sat, 26 Mar 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलने के लिए 1 अप्रैल से लोगों को अधिक टोल चुकाना होगा। एनएचएआई ने टोल दरें बढ़ाई हैं और नई दरें जारी भी कर दी हैं। जिसमें कम दूरी के टोल शुल्क में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि लंबी दूरी के लिए 10 से 15 फीसदी अधिक टोल शुल्क देना होगा।  
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी एक अप्रैल से वाहन चालकों के लिए सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने टोल दरों में 10 से 50 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद यह नई दरें लागू हो जाएंगी। डासना से दुहाई के बीच अब 10 रुपये की बजाय 15 रुपये टोल देना होगा। दुहाई से मवी कलां (बागपत) तक 50 रुपये की बजाय अब 55 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन


ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होते ही टोल वसूली शुरू हो गई थी। एनएचएआई ने दूसरी बार टोल दरों में बढ़ोतरी की है। विभाग की ओर से नई टोल दरें तय कर उन्हें जारी कर दिया गया है। 31 मार्च तक कंप्यूटर में इन नई दरों को अपलोड कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से ही नई दरों के आधार पर टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। 
 

दुहाई से जखोली मवी कलां डासना बील अकबरपुर फतेहपुर मौजपुर छज्जू नगर
कार व हल्के वाहन 85 55 15 55 75 125 180
हल्के वाणिज्यिक वाहन 135 90 25 90 120 200  290
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन 285  190 50  185 255 420 605
6 एक्सल तक के वाहन 450 300 80 290  400  660 945
7 एक्सल या बड़े वाहन 545 365 95 355  485 805  1150

 

डासना से जखोली मवी कलां दुहाई बील अकबरपुर  फतेहपुर  मौजपुर छज्जू नगर 
कार व हल्के वाहन 100 70 15 40 60 110 165
हल्के वाणिज्यिक वाहन 160 115 25 65  95 175 265
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन 335 245 50 135 205 370 550
6 एक्सल तक के वाहन 530 380 80 210 320 580 865
7 एक्सल या बड़े वाहन  645 465 95 260 385  710 1055
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें